चूरू: चूरू जिला जेल में मोबाइल मिलने के 2022 के मामले में फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 21, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चूरू जिला जेल में साल 2022 में सर्च अभियान के दौरान मोबाइल मिलने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने के बाद सिधमुख क्षेत्र के दयावट गांव में पुलिस ने दबिश दी और आरोपी 28 वर्षीय मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।