चूरू: सेवा पखवाड़ा के तहत नई सड़क स्थित पीएचसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन, विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Sep 21, 2025 चूरू शहर के नई सड़क स्थित पीएचसी पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस शिविर में चूरू विधायक हरलाल सहारण मौजूद रहे। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े में पूरे देश में विविध सेवा कार्य हो रहे हैं।