जयनगर :
बीते तीन दिनों से नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा के कारण एक बार फिर जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की मांने तो नदी का जल स्तर समान्य है। स्थिति नियंत्रण में है। खतरे के निशान से 35 सेमी नीचे है। नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग के द्वारा नदी के सभी फाटक को खोला गया।नदी के जल स्तर में वृद्धि को लेकर अनुमंडल प्रशासन के साथ जल संसाधन विभाग पूरी तरह से निगरानी रख रहे हैं।