सीजेपी आंदोलन की वायरल गर्ल SFI नेता शिमला की शरान्या वर्मा
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग तहसील की SFI की नेता Sharanya Verma जंतर-मंतर के आंदोलन का लोकप्रिय साहसी चेहरा बन चुकी हैं। SFI के क्रांति कार्नर पर SFI की टीम द्वारा लगातार डफली बजाते हुए नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुआ है। Sharanya Verma टीम का नेतृत्व करते हुए लगातार देखी गयी हैं।अपने से कम उम्र की छात्राओं को सामने से नेतृत्व के लिए आगे बढ़ाकर खुद पीछे साथ रहकर उत्साह देते हुए Sharanya को देखा गया है। डफली बजाते हुए हिंदी में नारे देनेवाली Sharanya दीप्सिता धर की याद दिलाती हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भाषण देनेवाली Sharanya Verma जंतर-मंतर आंदोलन के बाद वामपंथी छात्र आंदोलन का अखिल भारतीय लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं। हिंदीभाषी राज्यों से अभी तक SFI को आधी आबादी से अखिल भारतीय लोकप्रिय नेता नहीं मिला है। पश्चिम बंगाल और केरल के बाद हिमाचल प्रदेश से ही पहली बार विक्रम सिंह SFI- के अखिल भारतीय महासचिव निर्वाचित हुए थे।
शरान्या अभी SFI दिल्ली राज्य कमेटी की सदस्य हैं।शरान्या के पिता सी पी आई( एम )के सदस्य हैं।हिमाचल प्रदेश की विरासत को Sharanya Verma कितना आगे बढ़ाती हैं,इसके लिए भविष्य की तरफ वामपंथी आंदोलन की निगाहें रहेगी।