ग्वालियर गिर्द: सांसद कुशवाह सम्मान समारोह में बोले- शिक्षा ही विकास की असली धुरी है
अखिल भारतीय कुशवाह खाप महापंचायत ने रविवार दोपहर समाज की मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया।इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाह मौजूद थे।शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहारों का यहां हौसला बढ़ाया गया।कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में 70 फ़ीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।