लखनपुर: सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न हुई
कलेक्टर अजीत बसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजना एवं कार्यक्रमों की प्रगति के विस्तार पूर्वक समीक्षा की है। साथ ही सुशासन तिहार के आवेदनों का प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने अपूर्ण निराकरण पर अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया है।