कर्वी: चित्रकूट कर्वी होम्योपैथिक अस्पताल भवन में खामियां उजागर, सीडीओ ने एक हफ्ते में पूरा करने के दिए निर्देश
चित्रकूट: गुरुवार दोपहर 12 बजे सीडीओ डी.पी. पाल ने कर्वी स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज, खिड़की शेड, पेंटिंग, जाली, समतलीकरण व सफाई समेत कई कार्य अधूरे मिले। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (जल निगम) को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।