सरधना: बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जिला जज की मौजूदगी में आयोजित हुआ
सरधना। तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। जिला जज अनुपम कुमार की मुख्य आतिथ्य और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ की विशिष्ट उपस्थिति ने इस गरिमामयी कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।