मेजा में सरकारी धान क्रय केंद्र पर 40 दिनों में 73 किसानों से 4542 कुंटल धान की खरीद की गई केंद्र का लक्ष्य 30 हजार क्विंटल धान खरीदना हैं,जिसे 28 फरवरी तक पूरा किया जाना हैं। आज गुरुवार दोपहर समय लगभग 12:00 के आसपास एडीएम विजय कुमार शर्मा सरकारी धान क्रय केंद्र मेजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।