गोरखपुर: गोरखपुर में 'पंचर वाले' के नाम से खोली गई फर्जी कंपनी, 100 करोड़ के टर्नओवर पर CGST से मिला नोटिस
एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी पीड़ित राज प्रजापति के अनुसार,साल 2024 में उन्हें अपनी बहन की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी।इसके लिए उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से संपर्क किया।उस व्यक्ति ने पैसे दिलाने का झांसा देकर राज से उनके जरूरी दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड) ले लिए।इसके साथ ही आरोपी ने उनसे सिग्नेचर भी करवाए।