नाले पर अवैध कब्जा, जलभराव से रीवावासी बेहाल!
रीवा (मध्य प्रदेश): शहर के वार्ड क्रमांक 15 (बाल न्यायालय मार्ग) में नाले पर अवैध अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल बना ली गई है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है।
हल्की सी बारिश होते ही पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है और आम जनता का निकलना दूभर हो जाता है।
बड़ा सवाल: जब समस्या इतनी गंभीर और प्रत्यक्ष है, तो आखिर नगर निगम आयुक्त रीवा इस मामले में मौन क्यों हैं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
निवासियों की मांग है कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए और नाले की सफाई कराकर पानी की निकासी सुगम की जाए। Rajendra Shukla Ajay Mishra - Baba Collector Rewa BJP Madhya Pradesh Highlight ⊕ K P Tripathi Nagar Palik Nigam Rewa
#RewaNews #MunicipalCorporationRewa #RewaCollector #CleanRewa #ActionOnEncroachment
Huzur Nagar, Rewa | Aug 5, 2026