लोहरदगा: भीषण गर्मी में तड़पते पशु-पक्षियों के लिए लोगों ने बढ़ाए हाथ, बीएस कॉलेज के पास चलाया जागरूकता अभियान
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती तपिश के बीच जिले में पशु-पक्षियों के जीवन पर गहराता संकट अब लोगों की चिंता का विषय बनने लगा है। सूखते जलस्रोतों और पेड़ों की कमी के कारण गौरैया, कबूतर, चिड़िया समेत कई पक्षी दाना-पानी के लिए भटक रहे हैं। इसी संवेदनशील मुद्दे को लेकर बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे साइंस फॉर सोसाइटी एवं बर्म्मन हाईवे पेट्रोल पंप के संयुक्त तत्वावधान में