कांके: मोरहाबादी से पथ विक्रेताओं को हटाने पर बढ़ा विवाद, 14 जुलाई को नगर निगम घेराव की चेतावनी
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2026 मोरहाबादी से पथ विक्रेताओं को हटाने पर विवाद बढ़ गया है। भारतीय पथ विक्रेता महासंघ ने 14 जुलाई को रांची नगर निगम घेराव की चेतावनी दी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया गया कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट, 2014 और झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी करते हुए बिना नोटिस के दुकानों को हटाया गया और सामान जब्त किया गया।