सिवनी: सिवनी में ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान, सुनीता सनोडिया और कमलकिशोर चौधरी सम्मानित
Seoni, Seoni | Oct 1, 2026 सिवनी में कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर सितंबर माह के ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान से पटवारी सुनीता सनोडिया और कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी कमलकिशोर चौधरी को सम्मानित किया गया। गुरुवार को दोनों को अपने-अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाने के लिए सम्मान मिला।