गोरखपुर: सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, गोरखनाथ जलनिकासी विवाद सुलझाने की पहल, जल्द होगा समाधान
गोरखपुर शहर में जल निकासी को लेकर भाजपा के तीन पार्षदों के बीच चल रहा विवाद अब सुलझने की ओर बढ़ता दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मेयर,मंडलायुक्त, नगर आयुक्त और जल निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पार्षदों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर तत्काल और स्थायी दोनों स्तर पर समाधान की रूपरेखा तैयार की गई है।