ग्राम पंचायत रानीपुरा के ग्राम मखरा में पिछले कई वर्षों से सौर ऊर्जा प्लेट खराब पड़ी होने के कारण ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। तालाब किनारे स्थापित सोलर पंप से सबमर्सिबल मोटर संचालित होती थी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होता था और तालाब में पानी भरा रहने से पशु-पक्षियों को भी राहत मिलती थी।