कायमगंज: शमशाबाद क्षेत्र में चोरों ने एक कार के पहिए चुराए, 4 किलोमीटर दूर जाकर गाड़ी छोड़ी, दो अन्य जगह भी वारदात को दिया अंजाम
शमशाबाद के गांव कुईया संत निवासी इश्तियाक खान जयपुर में बकरी में काम करते हैं।वह बेकरी मालिक यूनुस के साथ गांव आए थे।उन्होंने रात में अपनी ईको कार पड़ोस के एक युवक के घेर में खड़ी कर दी थी।जब वह कार लेने पहुंचे तो गए मिली सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।करीब 45 मिनट बाद पता चला कि कार गांव से 4 किलोमीटर दूर एक बाग में खड़ी है।लेकिन चारों पहिए गायब थे।