सैदपुर: ननिहाल में खेलते समय वार्ड 10 की मासूम बच्ची को साँप ने डंसा, बड़ी बहन ने घर बताया, बच्ची ने किया इंकार
सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 10 निवासी छोटू कन्नौजिया की 8 वर्षीया मासूम बेटी मिल्की कन्नौजिया की ननिहाल में सर्पदंश के चलते असमय ही जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद से मृत बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए पारंपरिक रीति रिवाजों से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।