Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

मिर्जापुर: पुरुषोत्तम मास के आखिरी सोमवार पर नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का हुआ दिव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए दर्शन मिर्जापुर के पेहटी चौराहा स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आज पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार के बाद बाबा का अलौकिक स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मान्यता है कि सावन और पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

मिर्जापुर में फतहा घाट पर बड़ा हादसा: गंगा स्नान के दौरान दो किशोर लापता, परिजनों ने एसपी आवास के सामने किया जाम

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा गंगा घाट पर स्नान करने गए चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो किशोर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में शामिल होने आए चार लोग गंगा स्नान करने के लिए फतहा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक चारों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाव किया।

घटना से नाराज परिजनों ने एसपी आवास के सामने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली प्रभारी दया शंकर ओझा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

वहीं मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम गंगा में लापता दोनों किशोरों की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन की टीम भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

मिर्जापुर में फतहा घाट पर बड़ा हादसा: गंगा स्नान के दौरान दो किशोर लापता, परिजनों ने एसपी आवास के सामने किया जाम मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा गंगा घाट पर स्नान करने गए चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो किशोर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में शामिल होने आए चार लोग गंगा स्नान करने के लिए फतहा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक चारों गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाव किया। घटना से नाराज परिजनों ने एसपी आवास के सामने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली प्रभारी दया शंकर ओझा ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। वहीं मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम गंगा में लापता दोनों किशोरों की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन की टीम भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 15, 2026

मजनू ने #ग्रामीण क्षेत्रों में #सफाई व्यवस्था की खोल दी #पोल , #वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा #वायरल....

 #todaymirzapur 
 #mirzapurnews 
 #जिलापंचायत 
 #मिर्जापुर #सफाई 
 #स्वच्छभारत

मजनू ने #ग्रामीण क्षेत्रों में #सफाई व्यवस्था की खोल दी #पोल , #वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा #वायरल.... #todaymirzapur #mirzapurnews #जिलापंचायत #मिर्जापुर #सफाई #स्वच्छभारत

Mirzapur, Mirzapur | Jun 15, 2026

NEET परीक्षा को लेकर मिर्जापुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश l 

मिर्जापुर। जनपद में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण और नकलविहीन वातावरण में कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

NEET परीक्षा को लेकर मिर्जापुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश l मिर्जापुर। जनपद में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण और नकलविहीन वातावरण में कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Mirzapur, Mirzapur | Jun 15, 2026

मिर्जापुर: पुरुषोत्तम मास के आखिरी सोमवार पर नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का हुआ दिव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए दर्शन मिर्जापुर के पेहटी चौराहा स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आज पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार के बाद बाबा का अलौकिक स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मान्यता है कि सावन और पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। - Mirzapur News