NEET परीक्षा को लेकर मिर्जापुर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश l
मिर्जापुर। जनपद में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण और नकलविहीन वातावरण में कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।