नगरी: जान जोखिम में डालकर सड़क पर चल रहे विद्यार्थी व राहगीर, PWD की लापरवाही पड़ सकती है भारी
नगरी विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित गोवर्धनभाठा में निर्माणाधीन पुल का काम अधूरा होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश से मिट्टी से बनाये वैकल्पिक मार्ग में तेजी से कटाव हो रहा है। कटाव बढ़ने से आवागमन में परेशानी तो हो रही है। साथ ही ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आवागमन के लिए अब करीब एक फीट रास्ता ही बचा है।