पिछोर: भौंती कस्बे में विद्युत विभाग की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, सौंपा ज्ञापन
भौंती कस्बे में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी से परेशान होकर आज शुक्रवार सुबह 11:30 बजे विद्युत विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के सुपरवाइजर और कर्मचारी बिना नोटिस दिए बिजली काट देते हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करते हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय कर्मचारी और सुपरवाइजर को हटाने की मांग की है।