किशनगंज: आंगनबाड़ी चलो अभियान: दौलतपुरा और प्रेमपुरा में मनाया गया प्रवेशोत्सव
जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक की सुवांस ग्राम पंचायत के दौलतपुरा व प्रेमपुरा आंगनबाड़ी केंद्रों पर “आंगनबाड़ी चलो अभियान” के तहत प्रवेशोत्सव और दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पेंटिंग व फूल सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली।