दतिया नगर: रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूट का खुलासा, 36 घंटे में तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक
रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई लूट की वारदात का दतिया पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन 30-30 हजार रुपए के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और लूटा गया सोने-चांदी का पूरा मशरूका बरामद किया है।सोमवार 12 बजे पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा