इगलास: इगलास में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया
Iglas, Aligarh | Jul 27, 2026 इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को ज्ञापन दिया है। सोमवार को यहां तहसील पर धरना प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति, राज्यपाल व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में खाद वितरण की पॉलिसी को समाप्त करने ऑनलाइन बनाई गई खतौनियों में भारी अशुद्धियों को अभियान चलाकर शुध्द कराने की मांग की।