कासगंज: कासगंज पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र कश्यप के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
कासगंज में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप का शुक्रवार सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को कासगंज के बाकनेर स्थित काली नदी मुक्ति धाम ले जाया गया। इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कासगंज पहुंचे और दिवंगत राजेंद्र कश्यप के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।