बिलासपुर: बिलासपुर में निकली प्रभात फेरी और सीताराम संकीर्तन, शाम को हुई हनुमान जी की महा आरती, उमड़ी भीड़
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर (बिलासपुर) में मंगलवार को धार्मिक आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। शिव मंदिर से माँ विरासिनी मंदिर और महामाया मंदिर होते हुए प्रभात फेरी सह-सीताराम संकीर्तन निकाला गया। यह परंपरा कई वर्षों से लगातार चली आ रही है, जिसे ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं। सुबह प्रभात फेरी के बाद शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।