भिंड नगर: भिंड जिले में 24 घंटे में 42.8 मिमी बारिश दर्ज, गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
भिंड जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रिमझिम और तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हुई वर्षा के चलते जिले में 42.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली है, लेकिन दूसरी ओर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।