गुमला: नो एंट्री नियम टूटने से शहर जाम, प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागजों तक
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 शहर में नो एंट्री नियम का पालन नहीं होने से आम लोगों को रोजाना भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। प्रशासन ने बड़े वाहनों के प्रवेश के लिए समय सीमा तय कर रूट चार्ट भी जारी किया है, लेकिन धरातल पर यह व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। नियमों की खुलेआम अनदेखी और निगरानी की कमी से शहरवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।