कौंच: नरी गांव में सरकारी आम रास्ते पर लिड़ौरी बनाकर अवैध अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी मैथिलीशरण पुत्र रघुराज सिंह ने बुधवार दोपहर 1 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के सरकारी आम रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी संतराम परिहार, तुलाराम और कलू ने खड़ंजा मार्ग पर पक्की लिड़ौरी बना ली है तथा रास्ते में भैंस आदि जानवर बांध देते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।