बहराइच: बहराइच में गमगीन माहौल में निकाला गया 10वीं मोहर्रम का जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर
बहराइच शहर स्थित दुलदुल हाउस से रविवार को यौमे आशूरा यानी 10वीं मोहर्रम का जुलूस निकल गया। इस जुलूस में हजरत इमाम हुसैन की सवारी के प्रतीक के रूप में दुल्दुल भी शामिल हुआ। बता दें कि हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की स्मृति में मनाए जाने वाले 10वीं मोहर्रम का जुलूस शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकल गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।