बरेली: बरेली में अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज
बरेली में रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज अदा की गई।अलविदा के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा, धार्मिक स्थलों के आसपास ड्रोन से निगरानी की गई, और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान नौमहला मस्जिद में नमाजियों द्वारा काली पट्टी बांधकर संसद में लाए जा रहे वक्फ संशोधन बिल का विरोध भी किया गया।