बरेली: बरेली में अलविदा की नमाज को लेकर सख्ती, एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, पुलिस ने कसी कमर, ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर
बरेली में अलविदा की नमाज को लेकर सख्ती, एसएसपी ने फ्लैग मार्च,पुलिस ने कसी कमर, ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर।अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह हाइअलर्ट पर है। शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों और अन्य धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है।