बिहारीगंज: जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले में तीन आरोपी को भेजा जेल
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बेलाही वार्ड सात निवासी गुलाब शर्मा तथा उनके पुत्र संतोष कुमार और दिनेश कुमार शामिल हैं। आरोप है कि मारपीट में रंजीत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया