हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के नोहर में 4 नशा कारोबारी के मकान पर चला पुलिस का बुलडोजर, ASP बोले- नशा बर्दाश्त नहीं करेंगे
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में तीन हिस्ट्रीशीटर सहित चार नशा तस्करों के मकान के अवैध अतिक्रमण को पुलिस ने बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नशा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में यह अभियान पूरे जिले में लागू किया जाएगा।