कांके: रांची के विभिन्न इलाकों में लोकसभा चुनाव को लेकर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान
Kanke, Ranchi | Mar 19, 2024 लोकसभा चुनाव को सफल बनाने और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए सभी सरकारी तंत्र अपने कर्तव्यों में जुट गए है। इसी कड़ी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस है। विधि व्यवस्था में चूक न हो इसे लेकर वाहन जांच को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। रांची के विभिन्न इलाकों में हर गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं।