कांके: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से 46 बोतल कफ सिरप से साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 19, 2024 रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संतोष सिंह है। वह बिहार के सिवान का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल वह रांची के मोरहाबादी मैदान के पीछे रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से कफ सिरप की 46 बोतलें बरामद की है।