कांके: रांची के किशोरगंज से विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का CID ने किया खुलासा
Kanke, Ranchi | Mar 19, 2024 रांची में बैठ कर विदेशी नागरिकों को एजेंसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का CID ने खुलासा किया है. यह गिरोह एक्सटॉर्शन का मेल भेज कर विदेशी नागरिकों को ठगी का शिकार बनाते थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची के किशोरगंज में CID ने छापेमारी कर कई लैपटॉप और कंप्यूटर से विदेशी नागरिकों का डेटा बरामद किया है। फिलहाल इस मामले में CID के अधिकारी जांच कर रहे है।