कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे डीएसपी प्रमोद मिश्रा, अवैध खनन मामले में चल रही पूछताछ
Kanke, Ranchi | Mar 19, 2024 डीएसपी प्रमोद मिश्रा रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर में पहुंच गए हैं। इस दौरान डीएसपी प्रमोद मिश्रा के ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी प्रमोद मिश्रा पर आरोप है कि वे अवैध खनन के आरोपी पंकज मिश्रा से न्यायिक हिरासत की अवधि में गलत तरीके से मिले थे। वहीं उनसे साहेबगंज में बरहरवा टोल विवाद को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।