पवई: अमानगंज बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा: पीछे कर रहे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, हेल्पर की मौत
Pawai, Panna | Jun 28, 2026 अमानगंज बायपास स्थित रक्कू ढाबा के सामने रविवार तड़के करीब 1:45 बजे हुए सड़क हादसे में एक ट्रक हेल्पर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नौगांव से माल खाली कर कैमूर (कटनी) जा रहा ट्रक, अमानगंज की ओर जाने के लिए खड़े एक ट्रक के अचानक पीछे किए जाने से उसकी चपेट में आ गया।