अनूपपुर: हादसे के बाद जागा प्रशासन: जर्जर भवनों पर तेज़ी से कार्रवाई
चार मंजिला भवन गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने शहर में जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नगर पालिका द्वारा खतरनाक और जर्जर भवनों की पहचान कर उन पर चेतावनी नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं,प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित भवनों को जल्द ही डिस्मेंटल किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।