हसनपुर: हसनपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मॉक ड्रिल, स्कूलों व संस्थानों में दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी
अनुमंडल अग्निशामालय रोसड़ा के अंतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉक में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए।