रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट द्वारा किए जा रहे सीएसआर कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश
सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत प्रस्तावित पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कंपनियों को विकास कार्यों के साथ सामाजिक दायित्व निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्रों के स्कूलों का कायाकल्प, सड़कों की मरम्मत, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा बैठक की।