कोरांव: बिरहा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार पिता और पुत्र घायल, जिला अस्पताल किए गए रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा मोड़ पर शनिवार शाम को दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान सुनील पुत्र रामधनी और उनके पिता रामधनी पुत्र सिजोर के रूप में हुई है। ये दोनों मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोनौरी थाना सोहागी के निवासी हैं।