बीदासर: गोपालपुरा में स्कूल मार्ग पर शराब ठेका हटाया गया
Bidasar, Churu | May 8, 2026 बीदासर क्षेत्र के गोपालपुरा गाँव में ग्रामीणों के विरोध के बाद स्कूल मार्ग पर स्थित शराब ठेके की ब्रांच को हटवा दिया गया। सुजानगढ़ पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों का आरोप है कि एक शराबी द्वारा कल स्कूल जा रही बच्ची के साथ अनुचित हरकत की गई थी। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण ने विरोध किया था।