उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर के समीप तोपवाली मस्जिद की गली में दुकान की रैलिंग से फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जाँच मे जुटी पुलिस
महाकाल थाने के प्रधान आरक्षक रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि कल रात 11 बजे के करीब सूचना मिली थी कि महाकाल मंदिर के सामने तोपवाली मस्जिद के समीप गली में एक युवक दुकान की छत की रैलिंग से फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी उसे पहचा