खरगोन में मंगलवार को आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारी रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें न तो स्थायी सुरक्षा मिल रही है और न ही श्रम कानूनों के अनुसार