जहानाबाद: राज्य स्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया, नाम रोशन किया
जहानाबाद के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर भारोत्तोलन के खिलाड़ियों ने नवादा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंदर 11 बालक एवं बालिका, अंडर 13 बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता बनकर पूरे जिले के नाम रौशन किया है।जिसको लेकर मंगलवार दिन में करीब 10 बजे बातचीत के दौरान जिला पदाधिकारी सहित सम्पूर्ण जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें ढेरों बधाईयां दी गई है।