घाघरा: संजय सिंह का आरोप- SI ने की गाली-गलौज, SP को दिया आवेदन
Ghaghra, Gumla | May 4, 2026 घाघरा थाना के एसआई राहुल कुमार पासवान द्वारा गाली गलौज करने एवं कॉलर पकड़कर थाना के मुख्य द्वार से सिरिस्ता तक ले जाने से आहत होकर घाघरा निवासी संजय सिंह ने एसपी गुमला को लिखित शिकायत की है। दिये गए आवेदन में संजय सिंह ने बताया है कि उनके ऊपर घाघरा थाना कांड संख्या 82/ 24 एससीएसटी के तहत 5 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज हुवा था।जिसे लेकर थाना जाने पर घटना हुआ।