गोवर्धन: डीआईजी का अनोखा अंदाज, आम श्रद्धालु बनकर की गिर्राज जी सप्तकोशी परिक्रमा
मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। लेकिन इसी बीच आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय का एक ऐसा अनोखा और सराहनीय अंदाज सामने आया है, जिसने खाकी के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ा दिया है। डीआईजी साहब ने मुड़िया मेले की सुरक्षा व्यवस्था को केवल कागजों या गाड़ी में बैठकर नहीं परखा, बल्कि एक आम श्रद्धालु की तरह परिक्रमा पूरी की